free fire booyah

Free fire में Booyah कैसे करें? लेटेस्ट और आसान तरीका

दोस्तों अगर आप ‌फ्री फायर गेम खेलते हैं तो आपको भी Booyah करने का मन तो जरूर करता होगा। करता है ना! तो इस पोस्ट Free fire में Booyah कैसे करें? को पढ़ने के बाद आप Booyah अपने नाम कर सकते हैं। इतना ही नहीं Booyah करके आप फ्री फायर गेम के चैंपियन प्लेयर बन सकते हैं।

Free fire में Booyah कैसे करें? इस पोस्ट में हमने आपको Booyah करने का सबसे अच्छा और लेटेस्ट तरीका बहुत ही आसान शब्दों में बताया है। हम आपको गारंटी देकर कह सकते हैं कि इस पोस्ट को पढ़ने पर आपको फायदा ही फायदा होने वाला है। एक प्रो प्लेयर बनने के लिए यह पोस्ट आपके लिए बहुत जरूरी है।

free fire booyah

क्योंकि इस पोस्ट में आप free fire booyah करने का एक नहीं बल्कि कई सारे तरीके जाने वाले हैं। ऐसे में अगर आप इन तरीकों को गेम के दौरान इस्तेमाल करेंगे। तो आप फ्री फायर गेम में Booyah जरूर कर पाएंगे।

Free fire में booyah क्या होता है ?

अगर आप पहली बार फ्री फायर खेल रहे हैं या फिर आप गेम में बिल्कुल नए है। तो बता दें फ्री फायर गेम में booyah का मतलब कुछ नहीं बल्कि गेम जीतना होता है। जिस तरह पब्जी गेम में गेम जीतने पर आपको chicken dinner मिलता था। ठीक उसी तरह फ्री फायर गेम में booyah आपको तभी मिलता है जब आप इस गेम को जीतेंगे।

 Free fire में Booyah कैसे करें? स्पेशल Tips

अगर आप फ्री फायर गेम में Booyah करना चाहते हैं। तो आपको नीचे बताए गए इन तरीके को जरूर use करना चाहिए। अगर आप इन तरीकों को सही सही use करेंगे तो आप इस गेम में पक्का Booyah कर पाएंगे। यह सभी तरीके बहुत ही असरदार हैं और आपको Booyah करने में बहुत मदद करने वाले हैं।

#1. Safe Landing –

फ्री फायर गेम में सही तरह से लैंडिंग करना बहुत जरूरी होता है। आप यह भी कह सकते हैं कि landing के ऊपर आपका आधा से ज्यादा जीत निर्भर करता है। एक सही लैंडिंग आपको जिताने में बहुत मदद करता है। इसलिए सबसे पहले अपने लैंडिंग पर ध्यान दीजिए।

एक सही लैंडिंग लेने के लिए सबसे पहले आप अपनी टीम के साथ खड़े रहिए और देखिए कि सभी प्लेयर्स कहां उतर रहे हैं। आप को सबसे लास्ट में उतरना है। ध्यान रहे आपको और आपकी टीम को एक साथ उतरना है। उतरने के बाद आप अपने प्लेयर्स को चारों तरफ भेज दीजिए। आप खास तौर पर shed के पास लैंडिंग करने की कोशिश कीजिए। क्योंकि वहां looting के ज्यादा चांस होते हैं।

#2. Looting-

सही और सेफ तरीके से लैंड करने के बाद आपको और आप की टीम को अपना पूरा ध्यान Looting पर देना है। Shed में उतरने के बाद आपको अलग-अलग जगह पर काफी सारी चीजें मिलेंगी। तो आप जल्दी जल्दी आकर वहां से लूट कर लीजिए। और कोशिश कीजिए कि वहां से अपने पसंदीदा Gun जरूर ले। क्योंकि अच्छा गन होने पर आप के जीतने के चांसेस बढ़ जाते हैं। एक अच्छी लूट आपकी और आपकी टीम की जीत के लिए बहुत जरूरी है।

#3. Revival Point –

Revival Point गेम जीतने के लिए बहुत जरूरी होता है। गेम जीतने के लिए आप को Revival Point को लेकर सही डिसीजन लेना होगा। आप रिवाइवल पॉइंट के उस जगह पर जाइए जहां आपको survive करने का ज्यादा मौका मिले। और अपने टीम को दूसरे रिवाइवल पॉइंट पर भेज दीजिए। जहां वह फाइटिंग कर सके। ऐसे में जब आपका कोई प्लेयर injured होता है तो आप उसे revival देकर फिर से recover कर सकते हैं।

« फ्री फायर में हेडशॉट कैसे मारें? One tap मारने का सही तरीका

#4. Survive –

इस पॉइंट के बारे में आपने पहले भी कई बार सुना होगा। और यह बिल्कुल सच भी है। अगर आप फ्री फायर गेम में Booyah करना चाहते हैं तो आपको गेम में लास्ट तक Survive करना होगा। ऐसा नहीं है कि आपको सिर्फ छुपे रहना है और खुद को बचाना है। बल्कि आप को Enemy को मारकर लूट करते हुए Survive करना है। तभी आप फ्री फायर गेम को जीत सकते है। गेम खेलते वक्त की कोशिश कीजिए कि आप और आपकी टीम के ज्यादा से ज्यादा मेंबर Survive कर सके। इससे आपको गेम जितने में आसानी होगा।

#5. Booyah !!

अब सबसे जरूरी पॉइंट Booyah! अगर आपने ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो किया है और आप गेम खेल आज तक पहुंचते हैं तो आपको Booyah लेने से कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि अब आप सबको दिखाएंगे कि आप की Gaming skills कितनी बेहतर है। GAME में survive करने के बाद आप लास्ट में अपनी टीम के साथ इकट्ठा हो जाए और फिर दुश्मनों पर अटैक कीजिए। पूरी टीम जब एक साथ दुश्मनों पर attack करेंगे। तब आप ज्यादा दुश्मनों को हरा पाएंगे। इस तरह दुश्मनों को मार कर आप आसानी से Booyah हासिल कर सकते हैं।

फ्री फायर से सम्बंधित जरुरी पोस्ट-

« फ्री फायर का Redeem Code कैसे मिलेगा?

« Laptop/pc में Free fire कैसे खेलें?

« Free Fire में Custom card कैसे लें (2 नए तरीके)

अंतिम शब्द 

Free fire में Booyah कैसे करें? के बारे में आपने इस पोस्ट में जाना है। हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट में बताएं गए Booyah करने के सभी तरीके आपको समझ आ गए होंगे। अगर कोई तरीका आपको समझ नहीं आया हो तो आप नीचे कमेंट करके हमें बता सकते हैं। यह पोस्ट अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर से जरूर शेयर कीजिए।

1/5 - (1 vote)

Leave a Comment